नजमा हेपतुल्ला बोलीं- आरक्षण से नहीं, विकास से बदलेगा समाज

अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने कहा है कि आरक्षण समाज का हल नहीं है. उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए आरक्षण की जरूरत नहीं है इसके लिए विकास जरूरी है.

Advertisement
डॉ. नजमा हेपतुल्ला, केंद्रीय मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला, केंद्रीय मंत्री

अमित कुमार दुबे / अभिषेक रस्तोगी

  • हाथरस,
  • 02 जून 2016,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने कहा है कि आरक्षण समाज का हल नहीं है. उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए आरक्षण की जरूरत नहीं है इसके लिए विकास जरूरी है.

आरक्षण से देश का भला नहीं
नजमा हेपतुल्ला ने कहा, 'आरक्षण से कभी भी किसी का फायदा नहीं होता है यह तो एक खोखला नारा है, जिसे कुछ लोगों ने अपना लिया है'. केंद्रीय मंत्री की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी का नारा है ' ' और इसी से समाज में बदलाव संभव है. मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए हेपतुल्ला ने कहा कि देश दो तरीके से आगे बढ़ रहा है. एक तो विकास हो रहा है और दूसरा लोगों की सोच बदली है. उन्होंने कहा कि लोगों की सोच बदलना बहुत बड़ी बात है.

Advertisement

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
केंद्रीय मंत्री की मानें तो नरेंद्र मोदी पर देश की किया है और वो देश की स्थिति सुधारने में लगे हैं इसके लिए उन्हें किसी की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री ने अपनी सरकार की दो सालों की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक कार्यक्रम में हाथरस आई थीं और उन्होंने ने मोदी सरकार के दो साल के कामों को जमकर सराहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement