पंजाब: शादी समारोह में डांसर से बदसलूकी, शराब के नशे में मेहमानों ने किया हमला, FIR दर्ज

पंजाब के लुधियाना में शादी समारोह के दौरान डांसर के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उस पर हमला भी किया गया. डांसर ने आरोप लगाया है कि हमलावर शराब के नशे में थे. इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

Advertisement
पंजाब में डांसर से बदसलूकी पंजाब में डांसर से बदसलूकी

विवेक ढल

  • लुधियाना,
  • 02 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

पंजाब के लुधियाना में एक शादी समारोह के दौरान एक महिला डांसर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और उस पर हमला भी किया गया. पुलिस ने रविवार को बताया कि इस घटना में शामिल चार मेहमानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. 

समराला इलाके के एक बैक्वेट हॉल में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सिमरन संधू नाम की एक डांसर के साथ शादी में शामिल हुए कुछ मेहमान बहस कर रहे हैं, जोकि कथित तौर पर शराब के नशे में थे. 

Advertisement

मेहमानों के दुर्व्यवहार से नाराज सिमरन ने एक युवक के साथ तीखी नोकझोंक भी की. हालांकि किसी भी तरह की मारपीट न हो, कार्यक्रम के आयोजकों ने उन्हें वहां से हटा दिया. बाद में महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस कार्यक्रम में मेहमान के रूप में शामिल हुए जगरूप और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.  

महिला डांसर ने सुनाई आपबीती 

वहीं डांसर सिमरन ने आपबीती सुनाते हुए कहा, "इस आदमी (जगरूप) ने मुझे मंच से बाहर नृत्य करने के लिए कहा. मैंने उसे बताया कि मुझे मंच पर नृत्य करने के लिए कहा गया है. तभी, एक दूसरा व्यक्ति आया और मुझे नीचे आने के लिए मजबूर करने लगा. इस बीच एक अन्य शख्स ने मुझ पर एक गिलास फेंक दिया. इससे मुझे गुस्सा आ गया और मैं उनसे भिड़ गई. वे सभी नशे में थे. मैं भी एक इंसान हूं, मुझे गुस्सा आ गया और फिर मैंने उन्हें गाली दी." 

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया? 

समराला के डीसीपी तरलोचन सिंह ने आजतक से बात करते हुए बताया कि समराला के गिल पैलेस में रविवार रात एक कार्यक्रम चल रहा था, जहां डांस ग्रुप में लड़कियां भी थीं. वहां मौजूद कुछ लोगों ने एक डांसर के साथ बदसलूकी की. शिकायत मिलने के बाद, जगरूप और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement