राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मोदी ने दिया लैंगिक पक्षपात रोकने का संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि लड़कियों के प्रति पक्षपात रोकना और उनके लिए लड़कों के बराबर मौके उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है.

Advertisement
पीएम मोदी पीएम मोदी

IANS

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लैंगिक समानता बढ़ाने और समाज में लड़कियों को भी लड़कों के बराबर अवसर सुनिश्चित कराने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता से हमें गौरवान्वित किया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि लड़कियों के प्रति पक्षपात रोकना और उनके लिए लड़कों के बराबर मौके उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि आइए हम लिंग पर आधारित पुरानी मान्यताओं को तोड़ने की अपनी प्रतिबद्घता को पूरा करें और संवेदनशीलता के साथ ही समानता को भी बढ़ावा दें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement