यूरोपीय संघ के नेताओं से मिले पीएम मोदी, आतंकवाद पर की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में दुनिया के कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों से मुलाकात के क्रम में अर्जेंटीना राष्ट्रपति मोरिसियो माकरी से मुलाकात की.

Advertisement
राष्ट्रपति मोरिसियो माकरी के साथ पीएम मोदी(फोटो-ANI) राष्ट्रपति मोरिसियो माकरी के साथ पीएम मोदी(फोटो-ANI)

राहुल झारिया

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने के लिए संयुक्त प्रयास समेत भारत-यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

भारत और यूरोपीय संघ ने नवंबर में ब्रसेल्स में हुए भारत-ईयू वार्षिक आतंकवाद रोधी और राजनीतिक संवाद के दौरान आतंकवाद, चरमपंथ और कट्टरपंथ से प्रभावी तौर पर निपटने में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया था.

Advertisement

यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ मोदी की बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर जंकर और डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की. चर्चा सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने के लिए संयुक्त प्रयास समेत भारत-यूरोपीय संघ के रिश्ते मजबूत करने पर केंद्रित रही.'

प्रधानमंत्री की मर्केल के साथ मुलाकात के बाद कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'कूटनीतिक साझेदारी मजबूत हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। नेताओं ने तेजी से बदल रही दुनिया में बहुपक्षवाद की महत्ता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग मजबूत करने की आवश्यकता पर विचार साझा किए.' बता दें कि पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना में हैं.

Advertisement

जिनपिंग से मिले मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि वुहान शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में स्पष्ट सुधार हुआ है और दोनों ही पक्ष आशान्वित हैं कि 2019 और भी बेहतर साल रहेगा.

इस साल अपनी चौथी मुलाकात में मोदी और शी ने दोनों मुल्कों के बीच आपसी विश्वास एवं मित्रता को और आगे बढ़ाने के संयुक्त प्रयासों पर भी चर्चा की. दोनों नेताओं ने अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूसन आयर्स में जी 20 सम्मेलन से इतर भेंट की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »