इंडिया टुडे इंपैक्टः पटियाला हाउस केस की SC में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर और जस्टिस यूयू ललित की बेंच ने आरोपी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की अर्जी को सुनवाई के लिए लिस्टेड कर लिया.

Advertisement
इंडिया टुडे ने किया था ऑपरेशन पटियाला हाउस इंडिया टुडे ने किया था ऑपरेशन पटियाला हाउस

केशव कुमार / राहुल कंवल

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

इंडिया टुडे के ऑपरेशन पटियाला हाउस स्टिंग के बाद दाखिल की गई अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा. पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में देशद्रोही नारेबाजी के आरोपी जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ तीन वकीलों ने 15 और 17 फरवरी को मारपीट की थी. इस मामले में पत्रकारों और बचाव पक्ष के वकीलों को भी चोटें आई थीं.

भूषण ने की जल्द सुनवाई की मांग
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर और जस्टिस यूयू ललित की बेंच ने आरोपी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की अर्जी को सुनवाई के लिए लिस्टेड कर लिया. प्रशांत भूषण ने कामिनी जायसवाल की अर्जी पर जल्द सुनवाई की मांग की. भूषण ने कहा कि जस्टिस चेलमश्वेरम की बेंच ने जेएनयू से जुड़े एक दूसरे मामले में 10 मार्च को सुनवाई की तारीख दी है. इस वजह से नई अर्जी पर जल्द सुनवाई की जरूरत है.

Advertisement

स्पेशल जांच टीम की मांग
बुधवार को दाखिल की गई अर्जी में पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी कन्हैया, बचाव के वकील, पत्रकार, जेएनयू के शिक्षक और छात्रों पर कुछ वकीलों और दूसरे लोगों के हमले की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम बनाने की मांग की गई है.

कोर्ट ने कही स्वतः संज्ञान की बात
जस्टिस चेलमेश्वरम की बेंच के मौखिक निर्देशों के आलोक में अर्जी दाखिल की गई. जेएनयू केस की सुनवाई से पहले पटियाला हाउस कोर्ट कैंपस में हुई दो बार हिंसा के बाद उन्होंने कहा था कि इस बारे में नई अर्जी देने की जरूरत है. कहा गया था कि वकील विक्रम सिंह चौहान, यशपाल सिंह और ओम शर्मा के खिलाफ कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए. ये सब हमला करते हुए कैमरे में कैद किए हैं. इसके बाद वकीलों पर न्याय प्रशासन में दखल देने और जानबूझकर हिंसा करने का आरोप है. कोर्ट ने 17 फरवरी को यह बातें कहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement