20 साल बाद वर्सोवा बीच पर दिखी कछुओं की ये खास प्रजाति

महाराष्ट्र वन विभाग के मुताबिक दो दशकों के बाद अब फिर से वर्सोवा बीच 'ऑलिव रिडले' कछुओं के लिए मुफीद जगह बन गया है. हिंद और प्रशांत महासागर की गर्म और उष्णकटिबंधीय धाराओं में पाए जाने वाले इस प्रजाति के कछुए सबसे छोटे समुद्री कछुओं की श्रेणी में आते हैं.

Advertisement
नन्हा ऑलिव रिडले कछुआ नन्हा ऑलिव रिडले कछुआ

रोहित

  • ,
  • 23 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

मुंबई के वर्सोवा बीच पर शुक्रवार सुबह एक खास प्रजाति के कछुए के टूटे अंडे देखे गए. स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों ने अंडे देखने के बाद ये पुष्टि कर दी कि ये टूटे अंडे 'ऑलिव रिडले' प्रजाति के कछुए के हैं.

महाराष्ट्र वन विभाग के मुताबिक दो दशकों के बाद अब फिर से वर्सोवा बीच 'ऑलिव रिडले' कछुओं के लिए मुफीद जगह बन गया है. हिंद और प्रशांत महासागर की गर्म और में पाए जाने वाले इस प्रजाति के कछुए सबसे छोटे समुद्री कछुओं की श्रेणी में आते हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि बीच के किनारे एक दिन पहले ही कछुओं के तकरीबन 80 टूटे अंडे देखे गए थे. हालांकि कुछ जीव संरक्षकों ने इसकी प्रमाणिकता पर शंका जाहिर की थी.  ने इस पर सफाई दी कि, 'ये अच्छी खबर है, हमने इसकी जांच की है और पाया है कि अंडे कछुओं के ही हैं. इसकी प्रमाणिकता पर शंका का कोई सवाल ही नहीं उठता.'

जानकारी के मुताबिक 103 छोटे कछुओं की गिनती हुई है. जिनमें से 80 संभवत: समुद्र में जा चुके हैं. 7 कछुओं को ने पकड़कर समुद्र में छोड़ दिया है और बाकी नन्हे कछुओं की अंडों के अंदर ही मौत हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement