NewsWrap: गिरिराज ने विपक्षी दलों को बताया ओसामावादी, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की तुलना अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से कर दी है. कर्नाटक में रजनीकांत की फिल्म 'काला' पर लगे बैन का प्रकाश राज ने विरोध किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कावेरी की समस्या का फिल्म 'काला' से क्या लेना-देना है. एक साथ पढ़िए सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की तुलना अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से कर दी है. कर्नाटक में रजनीकांत की फिल्म 'काला' पर लगे बैन का प्रकाश राज ने विरोध किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कावेरी की समस्या का फिल्म 'काला' से क्या लेना-देना है. एक साथ पढ़िए सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.

देश में एकजुट हो रहे विपक्षी दलों पर सत्ताधारी दल बीजेपी के हमले लगातार तेज हो रहे हैं. सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की तुलना अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से कर दी. इससे पहले रविवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने महागठबंधन की तुलना पाकिस्तान के आतंकवादी हाफिज सईद से की थी.

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत नगर इलाके के बुनकर कॉलोनी निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों पर 15 से 20 लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें 35 वर्षीय दीपक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 1500 रुपये के लेन-देन के झगड़े के बीचबचाव करने पर आरोपियों ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया. परिवार के जिन तीन सदस्यों पर हमला किया गया, उसमें दीपक, उसकी मां और पिता शामिल हैं. यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे वजीरपुर के जेजे कॉलोनी में हुई.

पाकिस्तान की ओर से कुछ दिन पहले ही बॉर्डर पर सीजफायर समझौते का पालन कर शांति स्थापित करने का वादा किया गया था. लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर वादाखिलाफी की है. रविवार शाम जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई. पाकिस्तान की इस हरकत से एक बार फिर 31 गांव और करीब 27 हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं. सवाल है कि एक ओर पाकिस्तान शांति की बात करता है तो वहीं दूसरी ओर खुद ही सीज़फायर का उल्लंघन करता है.

Advertisement

कर्नाटक में रजनीकांत की फिल्म 'काला' पर लगे बैन का प्रकाश राज ने विरोध किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कावेरी की समस्या का फिल्म 'काला' से क्या लेना-देना है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया है कि फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा क्यों टारगेट किया जाता है?

जल सत्याग्रह के तीसरे दिन राजेंद्र नगर-मोती नगर में कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिर निशाना साधा है. माकन ने कहा कि केजरीवाल चुनाव से पहले के भाषणों में जोर-जोर से कहा करते थे कि सत्ता में आने के 24 घंटों के अंदर टैंकर माफिया द्वारा किए जाने वाले हजारों करोड़ के पानी के खेल को बंद कर देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »