4 साल बाद संसद में मोदी सरकार की शुक्रवार को पहली अग्निपरीक्षा है. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में बहस होगी. अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए तय पार्टियों की समय सीमा तय हुई है. अविश्वास प्रस्ताव से कुछ घंटे पहले शिवसेना ने मोदी सरकार को तगड़ा झटका दिया है. एक साथ पढ़िए शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें.
नरेंद्र मोदी की सरकार शुक्रवार यानी आज अपने कार्यकाल के पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी. लोकसभा में पेश होने वाला अविश्वास प्रस्ताव सरकार के लिए इम्तिहान कम है बल्कि विपक्ष की परीक्षा ज्यादा है क्योंकि संख्या बल सरकार के साथ है. देखना दिलचस्प होगा कि सरकार के खिलाफ विपक्ष कितनी मजबूती से टिक पाता है.
अविश्वास प्रस्ताव से कुछ घंटे पहले शिवसेना ने मोदी सरकार को तगड़ा झटका दिया है. शिवसेना ने सरकार का समर्थन नहीं करने का संकेत दिया है. आज सामना में लिखा गया है कि इस समय देश में तानाशाही चल रही है. इसका समर्थन करने की जगह वो जनता के साथ जाना चाहेगी.
अगस्ता वेस्टलैंड VVIP हेलिकॉप्टर डील का मामला एक बार फिर चर्चा में है. इस डील के दौरान कथित रिश्वतखोरी में अहम भूमिका निभाने वाले संदिग्ध क्रिश्चन मिशेल की वकील रोसमैरी पैट्रिजी और बहन साशा ओजेमैन ने सनसनीखेज दावे किए हैं. इन दोनों ने आरोप लगाया है कि भारतीय जांच अधिकारी मिशेल से झूठे कबूलनामे पर दस्तखत लेने की कोशिश कर रहे हैं.
मोदी सरकार को अपने सवा चार साल के कार्यकाल में पहली बार अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. टीडीपी द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा और वोटिंग होगी. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने खेमे को मजबूत करने में जुट गए हैं. पीएम मोदी जहां अपने सहयोगी दलों को साधने में जुटे हैं. वहीं, टीडीपी सहित कांग्रेस विपक्षी दलों को अपने साथ एकजुट करने में लगी है.
बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी के दौरे पर थे. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि अगर मैं 15 मिनट संसद में भाषण दूं तो प्रधानमंत्री मेरे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे. राहुल गांधी की यह 'मुराद' आज पूरी होने जा रही है. दरअसल, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आज अविश्वास प्रस्ताव पर अपने विचार रखने के लिए 38 मिनट का समय दिया गया है.
सना जैदी