भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन महासचिव रामलाल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है. वहीं, विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा की शादी के मामले में हरदोई से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने विवादित बयान दिया है. इसके अलावा इंग्लैंड की टीम 27 साल बाद फाइनल में पहुंची है. उसका यह चौथा फाइनल है.
1. RSS ने किया बड़ा बदलाव, रामलाल BJP संगठन महासचिव पद से हटे, वी सतीश को कमान
भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन महासचिव रामलाल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है. बता दें कि 2006 से रामलाल को बीजेपी में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी. अब उनकी जगह ये जिम्मेदारी बीजेपी के सह संगठन मंत्री वी सतीश निभाएंगे.
2. हरदोई के बीजेपी MLA ने दलित से साक्षी की शादी पर उठाए सवाल, की आपत्तिजनक टिप्पणी
यूपी के बरेली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा की शादी के मामले में हरदोई से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर बरेली प्रकरण को लेकर पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट में उन्होंने साक्षी का समर्थन करने वाले लोगों पर टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है.
3. कर्नाटक: शक्ति परीक्षण के लिए येदियुरप्पा भी तैयार, बोले- बागी विधायकों के संपर्क में हूं
कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बीजेपी अध्यक्ष येदियुरप्पा ने कहा है कि वे सदन में शक्ति परीक्षण के लिए तैयार है. येदियुरप्पा ने कहा कि अगर सरकार विश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. कर्नाटक के पूर्व सीएम ने बताया कि वे सोमवार तक इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा कि सोमवार को स्पीकर से मुलाकात कर सोमवार को ही विश्वास प्रस्ताव लाने को कहेंगे.
4. CWC 2019 ENG vs NZ Final: कौन बनेगा वर्ल्ड कप का नया चैम्पियन, जानें किसका पलड़ा भारी
क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाला ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान विश्व क्रिकेट को एक नया चैम्पियन देने के लिए तैयार है. यह नया मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से कोई एक हो सकता है, जिन्हें रविवार को यहां एक-दूसरे के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल खेलना है.
5. केरल: चप्पल में छिपाकर ले जा रहा था 7 लाख की भांग, एयरपोर्ट पर CISF ने किया जब्त
केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवानों ने आज (शनिवार) भारी मात्रा में भांग जब्त की है. दरअसल, एक यात्री अपने चप्पल में 910 ग्राम भांग छिपाकर ले जा रहा था. जिसे जांच के दौरान CISF के जवानों ने पकड़ लिया.
aajtak.in