केरल: चप्पल में छिपाकर ले जा रहा था 7 लाख की भांग, एयरपोर्ट पर CISF ने किया जब्त

कन्नूर एयरपोर्ट पर एक यात्री अपने चप्पल में 910 ग्राम भांग छिपाकर ले जा रहा था. जिसे जांच के दौरान CISF के जवानों ने पकड़ लिया. यात्री ने भांग को पन्नी में लपेटकर चपप्ल में इस तरीके से रखा था कि वो दिखाई ना दे, लेकिन फिर भी पकड़ में आ गया.

Advertisement
चप्पल में छिपी भांग (फोटो-ANI) चप्पल में छिपी भांग (फोटो-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवानों ने आज (शनिवार) भारी मात्रा में भांग जब्त की है. दरअसल, एक यात्री अपने चप्पल में 910 ग्राम भांग छिपाकर ले जा रहा था. जिसे जांच के दौरान CISF के जवानों ने पकड़ लिया.

यात्री ने भांग को पन्नी में लपेटकर चपप्ल में इस तरीके से रखा था कि वो दिखाई ना दे, लेकिन फिर भी पकड़ में आ गया. यात्री के पास से जब्त की गई भांग की कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जिस शख्स के पास से भांग बरामद हुई है उसका नाम अजास वलियाबल्लाथ है. सीआईएसएफ ने यात्री और जब्त गांजे को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हवाले कर दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement