माजुली द्वीप को बाढ़ से बचाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू

ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली को बाढ़ तथा भू-क्षरण से बचाने के लिए बड़ी परियोजनाएं शुरू की हैं.

Advertisement
फोटो INDIA TODAY फोटो INDIA TODAY

संदीप कुमार सिंह

  • मजूली ,
  • 15 जून 2018,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली को बाढ़ तथा भू क्षरण से बचाने के लिए बड़ी परियोजनाएं शुरू की हैं. ब्रह्मपुत्र बोर्ड के अध्यक्ष संजय कुंडू ने यहां कल बोर्ड की 60 वीं स्थायी समिति की बैठक में कहा , ‘हम माजुली में बड़ी परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं.  बड़े स्तर पर बाढ़ और भू क्षरण से बचाव का काम शुरू किया गया है.'

Advertisement

माजुली असम में ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसा एक बड़ा नदी द्वीप है.

बता दें, एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार , कुंडू ने कहा कि जल निकासी संबंधी योजनाएं पूरी होने के करीब हैं.  बाढ़ से रक्षा करने की  ये सभी योजनाए  तेजी से बनाई गईं  हैं क्योंकि पूर्वोत्तर बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है.

कुंडू ने यह भी कहा , ‘जल संसाधन मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग बाढ़ की भविष्यवाणी के संबंध में बड़े कदम उठा रहा है. बाढ़ के पूर्वानुमान का तंत्र बहुत मजबूत है.' उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अधिकारी 72 घंटे पहले चेतावनी का पता लगा सकते हैं.

बैठक के दौरान बहुउद्देश्यीय और बड़ी - छोटी परियोजनाओं का सर्वेक्षण और जांच , भू क्षरण रोधी एवं बाढ़ प्रबंधन योजना को लागू करने जैसी बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा की गई. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »