कर्नाटक में 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, सियासी ड्रामे के आसार

कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होना है. लिहाजा वोट के गणित को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि कर्नाटक में सियासी ड्रामा तय है.

Advertisement
राज्यसभा की 24 सीटों पर 19 जून को चुनाव कराए जाने का ऐलान राज्यसभा की 24 सीटों पर 19 जून को चुनाव कराए जाने का ऐलान

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 02 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

  • कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर चुनाव
  • वोटों के गणित को लेकर सियासी ड्रामा तय

राज्यसभा की 24 सीटों पर 19 जून को चुनाव कराए जाने के ऐलान के बाद कर्नाटक में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होना है. लिहाजा वोट के गणित को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि कर्नाटक में सियासी ड्रामा तय है.

Advertisement

कर्नाटक में कांग्रेस को 1 सीट मिलना तय है. जनता दल (सेक्युलर) यानी JDS के लिए होने वाली वोटों की कमी कांग्रेस के सरप्लस वोटों से पूरी होने की संभावना है. माना जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे उम्मीदवार हो सकते हैं जबकि एचडी देवगौड़ा जेडीएस के प्रत्याशी हो सकते हैं.

वोटों का समीकरण देखा जाए तो प्रत्येक उम्मीदवार को जीत हासिल करने के लिए करीब 45 वोट की आवश्यकता होगी. इसके अलावा बीजेपी में भी उम्मीदवारी को लेकर सियासी खींचतान देखने को मिल सकती है.

विधानसभा में राजनीतिक दलों की स्थिति

बीजेपी-116

कांग्रेस-68

जेडीएस-34

बसपा-01

निर्दलीय-02

स्पीकर-01

नामित-01

रिक्त-02

कुल-225

बता दें कि कर्नाटक में चार सीट के लिए चुनाव होगा. कर्नाटक से जिन चार सदस्यों का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है उनमें जनता दल (सेक्युलर) के कुपेंद्र रेड्डी, बीजेपी के प्रभात कोरे और कांग्रेस के एमवी राजीव गौड़ा एवं बीके हरिप्रसाद शामिल हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-विधायकों से बात नहीं कर रहे सीएम येदियुरप्पा, आलाकमान से करेंगे शिकायत!

चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि 19 जून को 24 राज्‍यसभा सीटों के लिए मतदान होगा. इनमें से 18 सीटें वे हैं जहां कोरोना वायरस की वजह से मतदान स्‍थगित कर दिया गया था.

इनके अलावा तीन राज्‍यों की छह और सीटें शामिल हैं. 18 सीटों में से 4 आंध्र प्रदेश और गुजरात से, दो झारखंड से, तीन मध्य प्रदेश और राजस्थान से और एक-एक मणिपुर और मेघालय से हैं. मतों की गिनती 19 जून की शाम को होगी.

ये भी पढ़ें-कर्नाटक में बनेगी स्वामी विवेकानंद की 120 फीट की मूर्ति, JDS ने साधा निशाना

चुनाव आयोग के अनुसार इनके अलावा कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में कुल छह राज्यसभा सीटों के लिए भी 19 जून को चुनाव होंगे. कर्नाटक में चार और अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम में एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement