विधायकों का आरोप है कि कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री विधायकों से बातचीत नहीं कर रहे हैं. आरोप है कि विधायकों के विधानसभा में कोरोना संकट पर भी सीएम येदियुरप्पा ध्यान नहीं दे रहे हैं. ऐसे में विधायक अब पार्टी हाई कमान से शिकायत करेंगे.
विधायक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत कर सकते हैं. विधायक सीएम येदियुरप्पा पर उनके क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना संकट पर ध्यान न देने का आरोप लगा रहे हैं.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...
सीएम येदियुरप्पा ने बीते 3 महीने से न तो किसी विधायक से बातचीत की है, न ही उनसे मुलाकात की है. सरकार की कार्यप्रणाली कुछ विधायकों की नजर में बेहद खराब है, जिसकी वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ज्यादातर नाराज विधायक उत्तरी कर्नाटक से हैं. विधायकों ने गुरुवार देर रात एक अपार्टमेंट में मुलाकात की थी.
कर्नाटक में गहराया कोरोना संकट
कर्नाटक में कोरोना संकट गहराता जा रहा है. प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है. कोरोना वायरस से अब तक कुल 2,533 लोग संक्रमित हो गए हैं, वहीं 834 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं. ठीक हो चुके लोगों को डिस्चार्ड कर दिया गया है. वहीं 47 लोगों की अबतक मौत भी हो चुकी है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते राज्य में अस्थिरता का माहौल है. एक तरफ बड़ी संख्या में रोजगार संकट है तो दूसरी तरफ राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में भी खामियां नजर आ रही हैं. ऐसे में विधायक मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते हैं. विधायकों का आरोप है कि मुख्यमंत्री उनसे बात नहीं कर रहे हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
नागार्जुन