चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में 4 घंटे से ज्यादा देरी, रनवे पर बैठे रहे 200 यात्री, जानें वजह

चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 1025 में 4 घंटे 19 मिनट की देरी हुई. यात्री रनवे पर विमान के अंदर बैठे रहे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. देरी की वजह एसी की दिक्कत, FDTL नियम और नए क्रू के वीजा प्रोसेस को बताया गया है.

Advertisement
विमान के अंदर काफी देर बैठे रहे यात्री (File Photo: ITG) विमान के अंदर काफी देर बैठे रहे यात्री (File Photo: ITG)

अमित भारद्वाज

  • चेन्नई ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान 6E 1025 में यात्रियों को चार घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा. यह फ्लाइट सुबह 7.20 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन इसका वास्तविक प्रस्थान 11.39 बजे हुआ. यानी फ्लाइट ने 4 घंटे 19 मिनट की देरी से उड़ान भरी.

बताया जा रहा है कि करीब 200 यात्री विमान के अंदर ही रनवे पर बैठे रहे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री परेशान और नाराज दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

एसी में दिक्कत बनी पहली वजह

सूत्रों के अनुसार चेन्नई के तापमान को देखते हुए विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था. टेकऑफ से पहले एसी सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया. कुछ समय में एसी की समस्या ठीक कर ली गई.

FDTL नियम और नए क्रू की व्यवस्था

एसी ठीक होने के बाद एक और समस्या सामने आई. पायलटों ने बताया कि अगर वही क्रू चेन्नई से सिंगापुर की उड़ान जारी रखता तो फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन यानी FDTL के नियम लागू हो जाते. इसके बाद इंडिगो को नए क्रू की व्यवस्था करनी पड़ी. नए क्रू की पहचान के बाद उनके लिए वीजा प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें अतिरिक्त समय लगा.

इमिग्रेशन नियमों के कारण नहीं उतारे गए यात्री

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय सेक्टर की उड़ान थी. ऐसे में इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्रियों को उतारना स्थिति को और जटिल बना सकता था. इसी वजह से यात्रियों को विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा. फिलहाल इस देरी और यात्रियों के इंतजार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement