कोरोना की लड़ाई में रेलवे की मदद, दिल्ली में उतारी 10 आइसोलेशन कोच वाली स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने कोरोना मरीजों को आइसोलेट करने के लिए ट्रेन के डिब्बों को विशेष रूप से तैयार किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि रेलवे ने 10 आइसोलेशन कोच वाली एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली सरकार को मुहैया करा दी है.

Advertisement
रेलवे ने शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर शुरू की सुविधा (फोटो: ANI) रेलवे ने शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर शुरू की सुविधा (फोटो: ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2020,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

  • कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रेलवे ने तैयार किए स्पेशल कोच
  • 10 कोच की आइसोलेशन स्पेशल ट्रेन में 160 बेड की व्यवस्था है

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरा देश एकजुट होकर मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है. भारतीय रेलवे एक तरफ जहां सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है तो वहीं कोरोना मरीजों के इलाज में मदद के लिए भी आगे आया है. रेलवे ने कोरोना मरीजों के उपचार में सहायता के लिए शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 10 आइसोलेशन कोच लगा दिए हैं.

Advertisement

बता दें कि आइसोलेशन कोच की पहली खेप है जिसे रेलवे इलाज के लिए मुहैया करा रही है. इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार कहते हैं, "बहुत हल्के, हल्के या कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मरीज को यहां भर्ती किया जा सकता है."

रेलवे ने कोरोना मरीजों को आइसोलेट करने के लिए ट्रेन के डिब्बों को विशेष रूप से तैयार किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि रेलवे ने 10 आइसोलेशन कोच वाली एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली सरकार को मुहैया करा दी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें कि रेलवे ने बहुत दिन पहले ही कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन कोच तैयार कर लिए थे, लेकिन अभी तक किसी राज्य ने इनकी डिमांड नहीं की थी. इसलिए ये कोच हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली समेत दिल्ली डिविजन के अलग-अलग डिपो में रखे गए थे. अब दिल्ली सरकार की मांग पर रेलवे ने पहले से तैयार 10 कोच की एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली के कोरोना मरीजों को आइसोलेट करने के लिए दे दी है.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आइसोलेशन कोच वाली इस ट्रेन में 160 बेड की व्यवस्था है. फिलहाल आइसोलेशन कोच वाली इस ट्रेन को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास तैनात किया गया है. गौरतलब है कि रेलवे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के मुताबिक, कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के लिए 5,231 डिब्बों को तैयार किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इन डिब्बों को देश भर के 215 रेलवे स्टेशनों पर यार्ड में रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकेगा.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement