बढ़ेगी एयरफोर्स और आर्मी की ताकत, अब भारत में बनेंगी बराक-8 मिसाइलें

मेक इन इंडिया मुहिम के तहत कल्याणी और राफेल एडवांस सिस्टम लिमिटेड के बीच 1000 BARAK-8 MRSAM मिसाइल किट बनाने का अनुंबध हुआ है. यह अनुबंध 100 मिलियन डॉलर का है.

Advertisement
बराक-8 मिसाइल का प्रक्षेपण (फाइल फोटो) बराक-8 मिसाइल का प्रक्षेपण (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

नरेंद्र मोदी सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम को एक और कामयाबी मिली है. कल्याणी और राफेल एडवांस सिस्टम लिमिटेड के बीच 1000 BARAK-8 MRSAM मिसाइल किट बनाने का अनुंबध हुआ है. यह अनुबंध 100 मिलियन डॉलर का है. इसके उत्पादन इकाई की स्थापना हैदराबाद के रक्षा और एरोस्पेस हब में की गई है. बराक मिसाइल की किट भारतीय वायुसेना को सप्लाई की जाएगी.

Advertisement

तेलंगाना स्थित बीडीएल कंपनी मीडियम रेंज के सतह से हवा में मार करने वाले बराक मिसाइल का निर्माण करेगी. बीडीएल रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चलने वाली कंपनी है. स्पाइस स्मार्ट बम बालाकोट एयरस्ट्राइक में गिराए गए थे जिनका निर्माण हैदराबाद यूनिट में किया गया था. स्पाइस कंपनी ने सैकड़ों ऐसे बम सप्लाई किए हैं. 1000 बराक-8 मिसाइल किट भारतीय सेना और एयरफोर्स को सप्लाई किए जाएंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »