LIVE: भारत-चीन तनाव से UN चीफ भी परेशान, कहा- ज्यादा संयम बरतें दोनों देश
aajtak.in | 17 जून 2020, 12:18 AM IST
भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से चल रहा तनाव अब चरम पर पहुंच चुका है. सोमवार की रात को गलवान घाटी के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई. इस हिंसक झड़प में अधिकारी समेत भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक हुई, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहे. बैठक के रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी से फोन पर बात की. वहीं, विदेश मंत्री ने पीएस से मुलाकात की है.