मोदी-शी मुलाकात का दिखा असर, सीमा पर दोनों सेनाओं के अधिकारियों ने की पर्सनल मीटिंग

सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन की सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव को कम करने के लिये कई कदम उठाएगी. साथ ही दोनों देशों के बीच भरोसे का निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और सीमा पर तनाव कम करने के उपायों पर विचार किया जा रहा है.

Advertisement
हाथ मिलाते सैन्य अधिकारी हाथ मिलाते सैन्य अधिकारी

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वुहान में हुई मुलाकात के एक हफ्ते बाद मंगलवार को भारत-चीन की सेना ने बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (BPM) की. इसमें दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम रखने और विश्वास बहाली के अतिरिक्त उपायों पर काम करने का संकल्प लिया.

पिछले सप्ताह ही अपनी दो दिवसीय चीन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर वार्ता हुई थी. यह दोनों देशों के बीच इस तरह की यह पहली बैठक थी जहां मोदी और जिनपिंग ने सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक बातचीत को मजबूत करने पर सहमति जताई थी.

Advertisement

बीपीएम की यह बैठक लद्दाख के चुसुल इलाके में हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह रस्मी बैठक थी और बैठक के दौरान सीमा प्रबंधन के मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही को कम करने और अविश्वास को पाटने के उपायों पर यह बातचीत केंद्रित रही.

विश्वास बहाली पर जोर

अपनी अनौपचारिक शिखर वार्ता में मोदी और जिनपिंग ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच संवाद को मजबूत बनाने और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच विश्वास और समझ बनाने के लिये रणनीतिक मार्गदर्शन जारी करने का फैसला किया था. यह फैसला डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 73 दिनों तक चले गतिरोध के कुछ महीने बाद किया गया.

सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन की सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव को कम करने के लिये कई कदम उठाएगी. साथ ही दोनों देशों के बीच भरोसे का निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और सीमा पर तनाव कम करने के उपायों पर विचार किया जा रहा है. इसमें मिलजुल कर गश्त लगाने जैसे कदम भी शामिल हैं.

Advertisement

गश्त से पहले करेंगे सूचित

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तालमेल करके गश्त लगाने के तहत प्रत्येक पक्ष दूसरे पक्ष को विवादित क्षेत्र में अपना से पहले अग्रिम सूचना देगा. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष स्थानीय घटनाओं का हल 2003 के समझौते के प्रावधानों के अनुसार करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्ष भारतीय सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) और उनके चीनी समकक्ष के बीच काफी समय से लंबित हॉटलाइन स्थापित करने पर भी काम कर रहे हैं. बॉर्डर पर्सनल मीटिंग मजदूर दिवस के मौके पर हुई और सैनिक और उनके परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. दोनों पक्षों ने अरूणाचल प्रदेश के किबिथे में वाचा सीमा चौकी पर तोहफे का आदान-प्रदान भी किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement