UP: बुनियादी शिक्षा सुविधाएं ना मिलने पर छात्राओं ने किया चक्का जाम

अहरौला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले समधी इलाके में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को सड़क पर निकल कर चक्का जाम कर दिया.

Advertisement
बुनियादी शिक्षा सुविधाएं ना मिलने पर छात्राओं ने किया चक्का जाम बुनियादी शिक्षा सुविधाएं ना मिलने पर छात्राओं ने किया चक्का जाम

खुशदीप सहगल / कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह

  • आजमगढ़,
  • 05 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'… 'पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया'... देश में शिक्षा खास तौर पर लड़कियों की शिक्षा के लिए इस तरह के नारे बड़े जोर-शोर से लगाए जाते हैं. लेकिन यूपी के आजमगढ़ के समधी इलाके में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय से गुरुवार को जो तस्वीर निकल कर आई वो कुछ और ही हकीकत बयां कर रही है.

Advertisement

अहरौला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले समधी इलाके में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को सड़क पर निकल कर चक्का जाम कर दिया. इन लड़कियों ने कहा कि कॉलेज में लाइब्रेरी, लैब जैसी ही नहीं हैं तो वो पढ़ें तो पढ़ें कैसे?  छात्राओं का ये भी कहना है कि कॉलेज में टीचर्स की भारी कमी है, जो टीचर हैं भी वो पढ़ाने ही नहीं आते. बस कॉलेज में छात्राओं का झुंड ही दिखता है, पढ़ाई कहीं नहीं दिखती.

पर छात्राओं के धरना देने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस के सामने भी छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को गिनाया. पुलिस अधिकारियों को छात्राओं को सड़क से हटाने के लिए मशक्कत करते देखा गया.

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उच्च शिक्षा विभाग से बात की गई है. इस विभाग की टीम एक हफ्ते में कॉलेज आकर स्थिति का जायजा लेगी. साथ ही छात्राओं की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा जिससे कि उनका करियर बर्बाद ना हो.

Advertisement

बुढनपुर के सीओ संतोष सिंह ने बताया कि छात्राओं को समझाया गया कि इस तरह करना सही नहीं है. पुलिस की ओर से उच्च शिक्षा विभाग की टीम के दौरे का आश्वासन मिलने के बाद ही छात्राओं ने सड़क पर धरना देना छोड़ा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »