केरल में पिज्जा-बर्गर खाना हुआ महंगा, राज्य में जंक फूड्स पर लगेगा 14.5 फीसदी 'फैट टैक्स'

लेफ्ट सरकार की ओर से लगाया गया यह नया टैक्‍स रेस्त्रां चुकाएगा या इसका भार लोगों पर डाला जाएगा इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं आई है.

Advertisement
जंक फूड्स पर लगा टैक्स जंक फूड्स पर लगा टैक्स

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

जंक फूड के स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव को देखते हुए केरल सरकार ने इस पर 'फैट टैक्स' लगाने का निर्णय किया है. केरल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां रेस्त्रां में पिज्जा, बर्गर और सैंडविच जैसे जंक फूड पर 14.5 फीसदी टैक्स चुकाना होगा.

हालांकि, लेफ्ट सरकार की ओर से लगाया गया यह नया टैक्‍स रेस्त्रां चुकाएगा या इसका भार लोगों पर डाला जाएगा इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं आई है. राज्य के फाइनेंस सेक्रेटरी ने कहा कि फैसला कॉरपोरेट्स पर छोड़ दिया गया. यह नियम मैक्‍डोनल्‍ड, डॉमिनोज जैसी पर लागू होगा.

Advertisement

टैक्स से सालाना 10 करोड़ कमाई की उम्मीद
पिनाराई विजयन सरकार जल्‍द ही पॉलिसी के नियम तय करके इसे लागू करेगी. ने फैट टैक्‍स लगाने का ऐलान शुक्रवार को बजट पेश करने के दौरान ही किया. सरकार को उम्‍मीद है कि इससे उसे सालाना 10 करोड़ रुपये की कमाई होगी.

मई में पेश किया था प्रस्ताव
गौरतलब है‍ कि मई में सत्‍ता गंवाने से पहले कांग्रेस की अगुआई वाली राज्‍य सरकार ने एक पॉलिसी पेश की थी. इसके जरिए केरल को 10 वर्षों में एल्‍कॉहल फ्री बनाने की योजना थी. राज्‍य में हजारों बार पहले ही बंद हो चुके हैं. जबकि फाइव स्‍टार होटलों को छूट मिली हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »