गलवान विवाद: सेना को खुली छूट, खतरे में पड़ी जान तो अब कर सकते हैं फायरिंग

चीनी सैनिकों के साथ झड़प में अगर भारतीय सैनिकों की जान भविष्य में खतरे में पड़े तो वे बेहिचक फायरिंग कर सकते हैं. केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि फील्ड कमांडर फायरिंग का आदेश ऐसी स्थिति में जारी कर सकते हैं.

Advertisement
लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी है तनाव की स्थिति (प्रतीकात्मक तस्वीर-PTI) लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी है तनाव की स्थिति (प्रतीकात्मक तस्वीर-PTI)

अभि‍षेक भल्ला

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2020,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST

  • गलवान विवाद के बाद बदला नियम
  • फायरिंग कर सकेंगे सेना के जवान
गलवान में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद केंद्र सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है. अगर सीमा पर चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों की जान खतरे में डालते हैं तो भारतीय सेना फायरिंग करने से नहीं चूकेगी.

केंद्र सरकार ने संभावित खतरे की दशा में सेना को फायरिंग करने की अनुमति दे दी है. सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एलएसी पर 20 जवानों की शहादत के बाद अगर जान का खतरा दिखे तो फील्ड कमांडर ऐसे रणनीतिक फैसले ले सकते हैं.

Advertisement

दोनों देशों की ओर से तय किए गए प्रोटोकॉल के मुताबिक अब तक हथियारों का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित था. सूत्रों का दावा है कि अगर सैनिकों की जान खतरे में है, अगर चीनी सेना द्वारा उनके सामने प्राणों का संकट पैदा होता है तो ऐसे प्रोटोकॉल को नहीं माना जाएगा.

गलवान विवादः रक्षा मंत्री की बैठक में फैसला- उकसावे पर देंगे करारा जवाब

प्राण का संकट हो तो कर सकते हैं फायरिंग

सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगर आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की एकमात्र विकल्प हो तो किसी भी तरह के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाएगा. गलवान में 20 जवानों की शहादत के बाद देश में विवाद पैदा हो गया था कि हथियार रखने के बावजूद भी भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेना के साथ झड़प में हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया.

Advertisement

चीनी सेना ने इस्तेमाल किए थे हथियार

चीनी सेना के जवान लोहे के कटीली तारों से बने हथियारों से लैस थे और उन्होंने पत्थरबाजी से भी भारतीय सेना के जवानों को क्षति पहुंचाई थी. रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के सैन्य प्रमुखों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक बुलाई. इस बैठक में एलएसी की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया और सेना की तैयारियों पर भी बातचीत की गई.

झड़प के बाद अलर्ट पर तीनों सेनाएं, नौसेना ने बढ़ाई तैनाती, LAC पर अतिरिक्त जवान

सूत्रों ने कहा, 'यह एक बार फिर से स्पष्ट किया गया कि सेना को खुली छूट दी गई है, वे चीनी उकसावे के खिलाफ सभी रणनीतियों का इस्तेमाल कर सकती है.'

अलर्ट पर हैं तीनों सेनाएं

20 सैनिकों की शहादत के बाद से ही भारत की तीनों सेनाएं ऑपरेशन मोड पर हैं, साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. थल सेना, वायुसेना और जल सेना तीनों सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं. रक्षा मंत्रालय लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

Exclusive: 15 जून को क्या हुआ? पढ़ें गलवान में भारतीय वीरों के शौर्य की हैरतअंगेज कहानी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement