डॉ हर्षवर्धन बोले- 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में 2.5 लाख कोरोना केस, डबलिंग रेट में सुधार

डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि 31 दिसंबर को चीन ने दुनिया को बताया कि उसके देश में न्यूमोनिया की तरह का लक्षण दिख रहा है. 7 जनवरी 2020 को उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में बताया. हमने 24 घंटे से भी कम समय में कार्रवाई की.

Advertisement
स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (फाइल फोटो) स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

  • 7 जनवरी को चीन ने कोरोना के बारे में बताया: हर्षवर्धन
  • 'भारत सरकार महामारी को लेकर शुरू से एक्टिव रही'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना प्रभावित अन्य देशों के मुकाबले भारत में मृत्यु दर कम है. 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में कोरोना के 2.5 से 3 लाख केस हैं. एक यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारी डबलिंग रेट 3 दिन से बढ़कर 16 दिन हो गई है.

Advertisement

डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि 31 दिसंबर को चीन ने दुनिया को बताया कि उसके देश में न्यूमोनिया की तरह का लक्षण दिख रहा है. 7 जनवरी 2020 को उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में बताया. हमने 24 घंटे से भी कम समय में कार्रवाई की.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 31 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की. भारत सरकार शुरू से ही इसको लेकर एक्टिव रही है. 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में कोरोना के 2.5 से 3 लाख केस हैं. हमारी डबलिंग रेट 3 दिन से बढ़कर 16 दिन हो गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

उन्होंने कहा कि कोरोना प्रभावित अन्य देशों के मुकाबले भारत में मृत्यु दर कम है. कोरोना वायरस कब तक रहेगा, ये कहना मुश्किल है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सच्चाई है कि 3 फीसदी लोग इस बीमारी के कारण दम तोड़ते हैं. आज 4 फीसदी वेंटिलेटर पर हैं और 1.5 फीसदी ऑक्सीजन पर. 2 से 2.5 फीसदी मरीज ICU में हैं. कोरोना से बचने की दवाई फिलहाल मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही है.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

बता दें कि देश में इस वक्त कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. हर रोज करीब 10 हजार केस सामने आ रहे हैं. वहीं, 200 से 250 लोगों की हर रोज जान जा रही है. पिछले 24 घंटे में तो 9985 नए मामले सामने आए हैं और 274 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 76 हजार को पार कर गया है और 7745 लोगों की मौत हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement