शारदा घोटाला: CBI ने तृणमूल कांग्रेस के खातों का ब्योरा मांगा

करोड़ों रुपयों के शारदा चिटफंड घोटाला मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को नोटिस भेजा है. नोटिस में जांच एजेंसी ने पार्टी के खातों का ब्योरा मांगा है.

Advertisement
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 06 अप्रैल 2015,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

करोड़ों रुपयों के मामले की जांच कर रही ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को नोटिस भेजा है. नोटिस में जांच एजेंसी ने पार्टी के खातों का ब्योरा मांगा है.

को संबोधित करते हुए भेजे गए नोटिस में जांच एजेंसी ने 2010 के बाद से पार्टी की आय और उसके खर्चो की जानकारी मांगी है. इस नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है. तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नोटिस मिलने के बाद पार्टी उसका जवाब देने पर विचार करेगी.

Advertisement

चटर्जी ने पार्टी के रुख को दोहराते हुए कहा कि सीबीआई केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रही है. उन्होंने कहा, हर दिन हमें हजारों पत्र मिलते हैं, और हम उन्हीं का उत्तर देते हैं, जिनके लिए हमें लगता है कि उत्तर देना चाहिए. हमें नोटिस मिलने दो, अगर नोटिस उत्तर देने लायक होगा तो हम उत्तर देंगे.

इससे पहले जांच एजेंसी ने तृणमूल से फोन के माध्यम से भी संपर्क करने की कोशिश की थी. दो अप्रैल को फोन आने के बाद चटर्जी ने कहा था, सीबीआई ने पूरी विश्वसनीयता खो दी है. यह निकाय चुनाव के पहले एक राजनीतिक पार्टी के इशारों पर काम कर रही है. हमने के खिलाफ आठ अप्रैल को विरोध करने की जैसे ही घोषणा की, उसके ठीक बाद सीबीआई का हमारे दफ्तर में फोन आया.

Advertisement

इससे पहले जांच एजेंसी ने पार्टी से दरकिनार किए गए को नोटिस भेजा था. फरवरी में पार्टी के पदों से बर्खास्त किए जाने से पहले वे तृणमूल के महासचिव थे. तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय ने  सीबीआई से कहा कि चूंकि अब वह पार्टी के महासचिव नहीं है, इसीलिए जांच एजेंसी बख्शी से संपर्क करें.

-इनपुट IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement