11:25 PM जम्मू कश्मीर बांदीपुरा में आतंकियों ने इख्वान कमांडर रशीद बिल्ला को गोली मारी
10:55 PM गुजरात के भावनगर में बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
10:30 PM जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मियों को घर जाते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई
10:12 PM जम्मू कश्मीर के शोपियां में पूर्व सरकारी वकील इम्तियाज अहमद को बंदूकधारियों ने गोली मारी
09:58 PM जम्मू कश्मीर में इस जनवरी से बंद राजौरी के मुगल रोड से बर्फ हटाया गया
09.27 PM सूरत में रोड शो खत्म कर सर्किट हाउस पहुंचे पीएम मोदी
09:03 PM तुर्की: जनमत संग्रह में राष्ट्रपति शासन व्यवस्था के पक्ष में रहा बहुमत
तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से एपी ने दी खबर. दरअसल राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान चाहते हैं कि देश की शासन प्रणाली संसदीय से राष्ट्रपति शासन व्यवस्था में तब्दील हो जाए. ऐसे में राष्ट्रपति शासन व्यवस्था के पक्ष में बहुमत जाने पर वह साल 2029 तक राष्ट्रपति बने रह सकते हैं.
08:41 PM MP सरकार ने अटेर उपचुनाव के दौरान हटाए गए भिंड के कलेक्टर और SP को फिर नियुक्त किया
08:10 PM सूरत में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान हुआ सड़क हादसा, एक बाइक सवार घायल
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल बाइक फिसल गई. बाइक पर पीछे बैठा शख्स इस हादसे में बेहोश हो गया. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
08:05 PM पुलिस से कश्मीरी बदसलूकी करें तो राष्ट्र द्रोह, बीजेपी के लोग करें तो देशभक्ति?: दिग्विजय सिंह
07:40 PM जम्मू कश्मीर की CM महबूबा मुफ्ती ने सुरक्षाबलों को अधिकतम संयम बरतने का निर्देश दिया
07:24 PM सूरत में पीएम मोदी का 11 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू, सड़कों पर जनसैलाब
07:13 PM सीरिया में शनिवार को हुए कार बम धमाके में मारे गए लोगों में 68 बच्चे शामिल: मॉनिटर
सीरिया में सरकार के कब्जे वाले दो शहरों से बचाकर निकाले जा रहे लोगों को लेकर जा रही बसों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती कार बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
07:07 PM सूरत में पीएम मोदी के रोड शो में लोगों का भारी हुजूम
06:53 PM पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर सूरत पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
06:36 PM सूरत में पीएम मोदी के दौरे से पहले उनकी आदमकद कटआउट और तस्वीरों पर बरसाए गए फूल
06:17 PM गोवा: अवैध खनन मामले में SIT ने पूर्व CM दिगंबर कामत को समन किया
06:01 PM सरकार की नीतियां जनता तक ले जाने के लिए वेंकैया नायडू ने दिया प्रेजेंटेशन: सूत्र
05:42 PM रवीना टंडन की 'मातृ' फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने लगाया बैन: सूत्र
05:14 PM महाराष्ट्र: नागपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
04:52 PM पिछले सरकार की तुलना में हमने बेहतर काम किया, लेकिन ये काफी नहीं है: गडकरी
04:49 PM वर्ष 2022 में हम एक सुखी हिंदुस्तान बनाएंगे: नितिन गडकरी
04:47 PM पीएम ने जनधन के साथ ही वनधन और जलधन की भी बात की: पीएम मोदी
04:44 PM भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त भारत का निर्माण करना है: गडकरी
04:43 PM अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नए भारत की बात रखी: गडकरी
04:40 PM ओडिशा: BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन के बाद नितिन गडकरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
04:26 PM JK: श्रीनगर में CRPF के वाहन पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं
04:20 PM ट्रिपल तलाक पर मुस्लिम बहनों को दिक्कत हो रही है: पीएम मोदी
04:09 PM MCD चुनाव के लिए जारी BJP के 'संकल्प पत्र' में गौ रक्षा का मुद्दा शामिल
04:02 PM पीएम मोदी की सलाह- नेता बड़बोलेपन से बचें, बयानबाजी ना करें
04:00 PM बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बोले पीएम मोदी- जीत से ज्यादा उत्साहित ना हों
03:55 PM भुवनेश्वर: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का समापन
03:15 PM जो लोग बिना वजह तलाक देंगे उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा: AIMPLB
03:10 PM ट्रिपल तलाक पर SC के फैसले के बाद अपनी राय रखेंगे: AIMPLB
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में कहा गया कि हम लोग तीन तलाक के मसले को शरीयत के रोशनी में ही देखेंगे. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपनी राय रखेंगे.
03:05 AM तलाक शुदा महिलाओं को हक दिलाने के लिए बोर्ड तैयार: AIMPLB
02:54 PM छत्तीसगढ़: रायपुर के गोले बाज़ार में एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां
02:35 PM श्रीलंका: कूड़े के ढेर की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20
02:10 PM चीन से एक हजार बसें खरीदेगा म्यांमार
01:55 PM तेलंगाना के सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
01:45 PM प्रत्येक स्कूल में वाटर प्यूरिफायर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे: बीजेपी
01:40 PM 10 रुपये में लोगों को खाना देंगे: बीजेपी
01:39 PM एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो
01:13 PM बीजेपी ने ट्रिपल तलाक को बनाया राजनीतिक मुद्दा: गुलाम नबी आजाद
01:05 PM दिल्ली: आर्मी चीफ बिपिन रावत ने अजित डोभाल से की मुलाकात
12:56 PM बिहार में पैसेंजर ट्रेन से 6 पिस्तौल बरामद
12:43 PM विशाखापट्टनम में होगी अगली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
12:24 PM धमकी के बाद मुंबई और हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा
12:03 PM NSA अजित डोभाल के घर पहुंचे सेना प्रमुख
11:32 AM चेन्नई: एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी की कॉल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
11:13 AM यूपी: पीलीभीत की एक महिला का आरोप, पति ने न्यूजीलैंड से दिया 'तीन तलाक'
10:58 AM अंडमान द्वीप: एनडीएमए ने समुद्र में तूफान की आशंका जताई, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
10:15 AM चेन्नई: किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने डीएमके हेडक्वार्टर पहुंचे विपक्ष के नेता
09:48 AM राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे में रेलवे ने अज्ञात अधिकारी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
09:39 AM भुवनेश्वर: पीएम मोदी ने की लिंग राज मंदिर में पूजा-अर्चना
08:55 AM गुजरात: टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग
08:50 AM भुवनेश्वर: लिंगराज मंदिर पहुंचे PM मोदी
08:19 AM PM Modi ने पिका विद्रोह में हिस्सा लेने वाले स्वाधीनता सेनानियों के परिवार से की मुलाकात
08:16 AM गुजरात: पीएम मोदी के दौरे से पहले केंद्र सरकार की योजनाओं का 11 किमी लंबा बैनर लगा
08:03 AM आज तेलंगाना विधानसभा की विशेष बैठक में मुस्लिम और अनुसूचित जनजाति आरक्षण बिल पर होगी चर्चा
07:21 AM ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर जाएंगे पीएम मोदी
06:43 AM J&K: पुलवामा में आतंकी हमले में PDP कार्यकर्ता की मौत, एक घायल
06:00 AM दिल्ली से शिमला घूमने जा रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत, चारो उत्तराखंड के रहने वाले थे
05:38 AM कांग्रेस नेता राधाकृष्ण ने कसा तंज, कहा-फडणवीस और उद्धव ठाकरे को मिले अवॉर्ड
05:03 AM उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण विफल हुआः दक्षिण कोरिया
04:14 AM IIT में साल 2018 से लड़कियों को 14 फीसदी विशेष आरक्षण
03:16 AM SC कोलेजियम ने हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए रिकॉर्ड 51 नामों की सिफारिश की
02:35 AM अमेरिकी अखबारों के पहले पन्ने पर छाई उत्तर कोरिया की सैन्य परेड
02:00 AM ट्रंप के टैक्स रिटर्न की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, हिंसा के बाद 12 लोग गिरफ्तार
01:50 AM पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल के खिलाफ दो केस दर्ज
01:12 AM बीजेपी ने अपने 5 पार्षदों सहित 21 कार्यकर्ताओ को पार्टी से निकाला
12:12 AM पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल 1.30 रुपए और दीजल 1.04 रुपए प्रति लीटर महंगा
अमित कुमार दुबे