पंजाब: जिंदा शख्स को चूहों ने नोंचा, आंखों और चेहरे को बुरी तरह काटा, सुबह मिली लाश

पंजाब के बठिंडा में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दिहाड़ी मजदूर का शव मिला, जिसकी आंखें और चेहरे के हिस्से चूहों द्वारा कुतरे हुए पाए गए. नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू महेश्वरी के मुताबिक इलाके में चूहों की संख्या अधिक है. बताया गया कि मजदूर काम के बाद वहीं सोता था और पिछले दो-तीन दिनों से बीमार था. पुलिस कार्रवाई के बाद सामाजिक संगठन की मदद से शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया.

Advertisement
आंखों और चेहरे को चूहों ने नोच दिया. Photo ITG आंखों और चेहरे को चूहों ने नोच दिया. Photo ITG

अमन भारद्वाज

  • बठिंडा,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

पंजाब के बठिंडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को कथित तौर पर चूहों ने कुतर लिया. आम तौर पर जंगली जानवरों या आवारा कुत्तों के हमले की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन यह मामला बेहद दुर्लभ और परेशान करने वाला बताया जा रहा है, जिसमें आरोप है कि चूहों ने इंसान के शव को कुतर दिया.

Advertisement

रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव
बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के पाटा मार्केट स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई. यहां एक मजदूर का शव मिला, जिसकी आंखें और चेहरे के कुछ हिस्से बुरी तरह से कुतरे हुए थे.

समाजसेवी ने बताई पूरी बात
नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के अध्यक्ष सोनू महेश्वरी, जिन्होंने शव को उठाने में मदद की, उन्होंने बताया कि मृतक की आंखों और चेहरे के हिस्से को चूहों ने खा लिया था. उन्होंने कहा कि इस इलाके में बड़ी संख्या में चूहे मौजूद हैं.

दिहाड़ी मजदूर था मृतक
रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक एक दिहाड़ी मजदूर था, जो काम खत्म करने के बाद पाटा मार्केट में ही सो जाता था. उसके साथियों ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार चल रहा था.

मृतक का शव मोर्चरी भेजा गया
पुलिस की कार्रवाई के बाद सामाजिक संगठन के सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement