पटियाला: शराब के नशे में THAR से मचाया आतंक, कई वाहनों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग, Video 

पटियाला में एक शख्स ने इस तरह गाड़ी चलाई कि वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए उसने कई जगहों पर टक्कर मारी. स्थानीय लोगों ने गाड़ी में सवार तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
शराबियों ने दौड़ाई THAR शराबियों ने दौड़ाई THAR

मुनीष कौशल

  • पटियाला,
  • 21 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 6:36 AM IST

पंजाब के पटियाला में शराब के नशे में युवकों ने सड़क पर महिंद्रा थार से आतंक मचाया. गनीमत रही कि इस तरह बेपरवाह गाड़ी चलाते समय कोई हादसा नहीं हुआ. इस दौरान शराबियों ने कभी दुकानों के बाहर लगे शीशों पर गाड़ी दौड़ाई तो कभी किसी वाहन को टक्कर मारी. स्थानीय लोगों ने ड्राइवर समेत गाड़ी में सवार तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. 

Advertisement

यह घटना गुरुवार की शाम पटियाला के 22 नंबर फाटक पुल के नीचे की है. जब लोग सामान्य रूप से अपना काम कर रहे थे और सड़क पर आराम से निकल रहे थे, तभी अचानक ये युवक बेतरतीब तरीके से गाड़ी लेकर पहुंच गए. जिस तरह से ये गाड़ी चला रहे थे कभी इधर तो कभी उधर, उससे लगता है कि वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.  

घटना का वीडियो भी आया सामने 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे शराब के नशे में कभी अचानक आगे तो कभी पीछे गाड़ी चला रहा है, वहां मौजूद लोग उसे पकड़ने के लिए गाड़ी पर पत्थर भी फेंक रहा है. तभी अचानक उन्होंने  आगे से कट लेकर अंडरब्रिज के नीचे से गाड़ी को जैसे ही टर्न के लिए मोडा, सामने खड़ी कार में टक्कर लगी. उसके बाद भी वो स्पीड में भागने लगे. तभी अचानक उन्होंने सड़क के किनारे बनी दुकान के बाहर गाड़ी से टक्कर मार दी. इस दौरान गाड़ी वहीं रुक गई और लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोग किस तरह सहम गए थे. 

Advertisement

तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा 

वहां मौजूद दुकानदारों ने बताया कि ये लोग बहुत तेजी के साथ गाड़ी लेकर आअ और गाड़ी के द्वारा दुकान के शीशे भी तोड़ दिए. वो शराब के नशे में थे और गाड़ी चला रहे थे, लेकिन उनसे गाड़ी संभल नहीं रही थी. गाड़ी में ड्राइवर के साथ दो और युवक नशे में ही बैठे हुए थे. वहां मौजूद लोगों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement