'जिल्लत की जिंदगी से...', खामेनेई की मौत के बाद पंजाब में लोगों ने लहराए पोस्टर

अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद पंजाब के मलेरकोटला में मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने काले कपड़े पहनकर शोक व्यक्त किया और अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ नारेबाजी की. प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है. खामेनेई की मौत के बाद लखनऊ में भी भी लोग ग़म में डूबे नजर आए. खबर फैलते ही हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

Advertisement
खामेनेई की मौत के बाद पंजाब-लखनऊ में प्रदर्शन (Photo: Screengrab) खामेनेई की मौत के बाद पंजाब-लखनऊ में प्रदर्शन (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • मलेरकोटला ,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

पंजाब के मलेरकोटला शहर में उस समय माहौल भावुक हो गया जब ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबरें सामने आईं. इन खबरों के बाद मलेरकोटला में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहनकर शोक व्यक्त किया और हाथों में अली खामेनेई के पोस्टर लेकर रैली निकाली. इस दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. जिस पोस्टर को इस दौरान लहराया गया उसमें लिखा था, 'जिल्लत की जिंदगी से, इज्जत की मौत बेहतर'

Advertisement

रैली में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ईरान हमेशा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहा है और बाहरी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है. उनका आरोप था कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।.

लोगों ने कहा कि खामेनेई की मृत्यु की खबर मुस्लिम दुनिया के लिए एक बड़ा झटका है. वहीं इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए. पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. 

लखनऊ में भी प्रदर्शन

फिलहाल मलेरकोटला में माहौल संवेदनशील लेकिन शांतिपूर्ण बना हुआ है. शहर में चर्चा का विषय बना यह घटनाक्रम अन्य इलाकों में भी बातचीत का मुद्दा बना हुआ है. खामेनेई की मौत के खबर के यूपी की राजधआनी लखनऊ में भी लोग ग़म में डूबे नजर आए. खबर फैलते ही हजारों लोग जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे सड़क पर उतर आए और शोक व्यक्त किया.

Advertisement

छोटा इमामबाड़ा से लेकर बड़ा इमामबाड़ा तक लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ नारेबाजी की. काली पोशाक पहने नौजवान हाथों में काले झंडे और ख़ामेनई की तस्वीरों वाले बैनर लेकर सड़कों पर निकले. कई लोग अपने घरों से बाहर आकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

 

---- समाप्त ----
इनपुट - कुलवीर सिंह

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement