बिना कोचिंग, फर्स्ट अटेम्प्ट में ही UPSC क्रैक, पाई 51वीं रैंक... लाइनमैन की बेटी रसनित कौर का कमाल

राजपुरा की 22 वर्षीय रसनित कौर ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल की है. वह बिजली विभाग में लाइनमैन जसविंदर सिंह की बेटी हैं. रसनित ने घर पर रहकर एक साल तक सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से तैयारी की. उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी है.

Advertisement
रसनित कौर ने पहले ही प्रयास में रैंक 51 हासिल की (Photo: Aman Bhardwaj/ITG) रसनित कौर ने पहले ही प्रयास में रैंक 51 हासिल की (Photo: Aman Bhardwaj/ITG)

अमन भारद्वाज

  • पटियाला,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

पंजाब के राजपुरा की 22 वर्षीय रसनित कौर ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 प्राप्त की है. रसनित की इस सफलता से उनका परिवार और पूरा राजपुरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है.

रसनित कौर बिजली विभाग PSPCL में लाइनमैन के रूप में काम करने वाले जसविंदर सिंह की बेटी हैं. एक साधारण परिवार से आने वाली रसनित ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

Advertisement

इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी के लिए रसनित ने मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी का सहारा लिया. उन्होंने अपनी पढ़ाई को मजबूत करने के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म का भी व्यापक उपयोग किया. परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने एक पूरा साल घर पर रहकर पढ़ाई पर ध्यान दिया.

पहले ही प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 51

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. ऐसे में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. रसनित की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं राजपुरा क्षेत्र के लोग भी उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं.

घर पर रहकर पढ़ाई पर किया पूरा फोकस

Advertisement

उनकी कहानी कई युवाओं और UPSC की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा बन गई है. रसनित की सफलता यह भी दिखाती है कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए और डिजिटल संसाधनों का सही इस्तेमाल किया जाए तो देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की जा सकती है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement