पंजाब में रिटायर्ड ASI की पत्नी की हत्या, बाइक सवार बदमाश ने गोलियों से भूना

होशियारपुर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस महिला की हत्या की गई वह पंजाब पुलिस से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी थी.

Advertisement
ASI के पत्नी की हत्या. (Photo: Representational ) ASI के पत्नी की हत्या. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • होशियारपुर,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में मोटरसाइकिल पर सवार एक आदमी ने 62 साल की एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि महिला, जो पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की पत्नी थी.

महिला मेहंदवानी गुजरां गांव में पास के एक धार्मिक स्थान भूरी वालेयां दी कुटिया में माथा टेककर घर लौट रही थी. इसी दौरान हमलावार ने उसे कई गोलियां मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि अभी तक हमलावार की पहचान नहीं हो पाई है. गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था. तभी उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मंडला मर्डर मिस्ट्री: खेत में बंधे बैलों ने पकड़वाया कातिल, पत्थर से बंधी महिला की लाश की यूं सुलझी गुत्थी

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर अपनी बाइक से फरार हो गया. मृतक महिला के पति, शाम लाल, पंजाब पुलिस से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे.DSP दलजीत सिंह खाख ने बताया कि हमलावर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए इलाके के CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई गैंगस्टरों का एंगल सामने नहीं आया है. हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement