पुर्तगाल में बैठा हैंडलर, पाकिस्तान से आती थी सप्लाई... अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर अमृतसर पुलिस का बड़ा वार, 6 गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

Advertisement
पाकिस्तान कनेक्शन उजागर.(Photo: Screengrab) पाकिस्तान कनेक्शन उजागर.(Photo: Screengrab)

अमित शर्मा

  • अमृतसर,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7 आधुनिक और उच्च तकनीकी पिस्तौल बरामद किए गए हैं, जो काफी खतरनाक बताए जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, ये हथियार आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए आगे सप्लाई किए जाने थे. इससे कानून-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बना हुआ था. मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमृतसर में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, AK-47 और ग्लॉक पिस्टल बरामद

पुर्तगाल में बैठे हैंडलर से जुड़े तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो पुर्तगाल में रहकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था. इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए थे, जहां से अवैध हथियार भारत में तस्करी कर भेजे जाते थे.

बताया गया है कि सीमावर्ती इलाकों के लोगों का इस्तेमाल कर इस पूरे नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था. पाकिस्तान आधारित तस्करी चैनलों के जरिए हथियारों की खेप भारत पहुंचाई जाती थी, जिन्हें बाद में अपराधियों तक पहुंचाया जाता था.

वांछित आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले का आरोपी शामिल

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के “गैंगस्टरों पर वार” अभियान के तहत की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार लहरी भी शामिल है, जो अक्टूबर 2025 में बटाला के सिविल लाइन थाना में दर्ज एक मामले में वांछित था.

Advertisement

मनीष कुमार लहरी पर पुलिस पार्टी पर हमला करने का भी आरोप है, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था. पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में .30 बोर के खतरनाक पिस्तौल भी शामिल हैं.

नेटवर्क के अन्य लिंक खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया. इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर मोलक की टीम के साथ एसीपी हरमिंदर सिंह, एडीसीपी जगविंदर सिंह और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह की निगरानी महत्वपूर्ण रही.

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. फिलहाल पुलिस इस मॉड्यूल के आगे और पीछे के सभी लिंक खंगाल रही है और जांच के दौरान और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement