'बिन बुलाए जाकर बिरयानी खाने से नहीं सुधरते अंतरराष्ट्रीय रिश्ते', PM मोदी पर मनमोहन सिंह का हमला

Punjab Assembly Elections 2022: देश के पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने कहा, बीजेपी के शासन में अमीर लोग अमीर हो रहे हैं जबकि गरीब लोग गरीब हो रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है.

Advertisement
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST
  • अमीर लोग अमीर हो रहे हैं और गरीब लोग गरीबः पूर्व PM
  • 'खोखला है मोदी सरकार का राष्ट्रवाद'

5 राज्यों के विधानसभा चुनावों (State Assembly Elections 2022) के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने केंद्र की सत्तासीन मोदी सरकार पर निशाना साधा है. मनमोहन सिंह ने कोरोना महामारी से लेकर रोजगार, महंगाई और सरकार की आर्थिक-विदेश नीति पर सवाल उठाया. इस दौरान डॉ मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि बिन बुलाए जाकर बिरयानी खाने से अंतर्राष्ट्रीय रिश्ते नहीं सुधरते हैं.

Advertisement

सरकार की नीति पर निशाना साधते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है. मामला देश तक सीमित नहीं है. यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है. चीन हमारी सीमा पर बैठा है और उसे दबाने की कोशिश की जा रही है. डॉ मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा हमला करते हुए उन्हें उनके पाकिस्तान दौरे की याद दिलाई. मनमोहन सिंह ने कहा कि गले लगाने से या बिना निमंत्रण के बिरयानी खाने से रिश्ते नहीं सुधरते हैं. पीएम मोदी अपने पहले कार्यकाल में पाकिस्तान के दौरे पर गए थे. तब नवाज शरीफ पाकिस्तान के पीएम थे.

अमीर लोग अमीर हो रहे हैं और गरीब लोग गरीब

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि बीजेपी के शासन में अमीर लोग अमीर हो रहे हैं जबकि गरीब लोग गरीब हो रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है. इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका है. संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है. ये सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल साबित हुई है.

Advertisement

मोदी सरकार की नीतियां हैं खराब

डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण लोग आर्थिक, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं. 7.5 साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने पर लगी है.

ये भी पढ़ेंः-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement