'एक दिन टीका लगाना अच्छा या पूरे महीने?', MP वैक्सीन विवाद पर सत्येंद्र जैन का तंज

मध्य प्रदेश में 21 जून को जो रिकॉर्डतोड़ कोरोना टीकाकरण हुआ, उसपर सवाल उठ रहे हैं. अब इसपर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी तंज कसा है.

Advertisement
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST
  • मध्य प्रदेश का 21 जून का टीकाकरण आंकड़ा सवालों के घेरे में है
  • सत्येंद्र जैन ने भी इसपर उंगली उठाई, दिल्ली के टीकाकरण अभियान से की तुलना

मध्य प्रदेश में 21 जून को हुए टीकाकरण को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उसपर अब दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी तंज कसा है. सत्येंद्र जैन ने पूछा है कि महीने में एक दिन वैक्सीन लगाना अच्छा है या महीने भर वैक्सीन लगाना अच्छा है. दरअसल, दिल्ली में 21 जून को करीब 75 हजार लोगों को कोरोना टीका लगा था. इसपर केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली जानबूझकर धीमा टीकाकरण कर रही है.

Advertisement

दरअसल, मध्य प्रदेश 21 के अपने वैक्सीन डेटा को लेकर चर्चा में है. मध्य प्रदेश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 21 जून को 16 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाने का दावा किया था. सिर्फ 10 घंटे में इतने लोगों को कोरोना टीका कैसे लगा इसपर सवाल उठने लगे. सवाल उठने की वजह यह भी थी कि 21 जून के अगले दिन यानी 22 जून को मध्य प्रदेश में सिर्फ 4,563 कोरोना वैक्सीन लगीं.

सत्येंद्र जैन बोले - इवेंट मैनेजमेंट नहीं करते

सत्येंद्र जैन ने कहा, 'दिल्ली सरकार मध्यप्रदेश की तरह इवेंट मैनेजमेंट के लिए टीकाकरण नहीं कर रही है. मध्यप्रदेश में एक ही दिन में लाखों को वैक्सीन लगाई लेकिन अगले दिन कुछ हजार लोगों को ही वैक्सीन लगा पाए. जबकि दिल्ली के लोगों का लगातार वैक्सीनेशन हो रहा है.'

Advertisement

हरदीप सिंह पुरी के आरोपों का जवाब देते हुए जैन ने कहा, 'BJP कह रही है कि 'उस दिन' वैक्सीन क्यों नहीं लगाई, जबकि दिल्ली में रोजाना 75 हजार से 80 हजार तक वैक्सीनेशन हो रहा है, वहीं मध्यप्रदेश में जितनी 21 जून को वैक्सीन लगाई उसका 1% भी अगले दिन वैक्सीन नहीं लगा पाए.' दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने आगे आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश ने एक इवेंट के लिए कई दिनों से तैयारी करके रखी थी, बाकी लोगों को रोककर सिर्फ उस दिन का अपॉइंटमेंट दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement