दिल्ली: BJP विधायक ने की बाबरपुर विधानसभा सीट का नाम बदलने की मांग

दिल्ली (Delhi) की घोंडा सीट (Ghonda Assembly Constituency) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम बदले जाने की मांग की है. बीजेपी विधायक का कहना है कि बाबर इंसानियत का दुश्मन था.

Advertisement
 BJP विधायक अजय महावर.     (Photo: Twitter) BJP विधायक अजय महावर. (Photo: Twitter)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST
  • विधायक बोले: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर हो विस क्षेत्र
  • दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से हैं विधायक

दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र (Ghonda Assembly Constituency) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक (BJP MLA) ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम बदले जाने की मांग की है. बीजेपी विधायक का कहना है कि बाबर इंसानियत का दुश्मन था, उसने वर्षों तक देश को गुलाम बनाए रखा.

घोंडा विधानसभा क्षेत्र से BJP के विधायक अजय महावर ने कहा कि बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र AAP विधायक और मंत्री गोपाल राय का क्षेत्र है. उन्होंने कहा कि बाबर एक आक्रांता था, जिसने तलवार के दम पर देश की अस्मिता को लूटने का काम किया था.

Advertisement

अजय महावर ने कहा कि बाबर ने वर्षों तक देश को गुलाम बनाए रखा था, इसलिए बाबरपुर विधानसभा का नाम बदला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कर दिया जाना चाहिए. 

घोंडा विधानसभा क्षेत्र में अजय ने 'आप' को हराया था

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से AAP विधायक हैं. वहीं घोंडा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अजय महावर ने जीत हासिल की थी. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी की पकड़ वाली इस सीट पर न सिर्फ जीत हासिल की थी, बल्कि बड़ी जीत अपने नाम कर ली थी. अजय महावर ने यह जीत 28370 मतों के अंतर से हासिल की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement