बिना बात खामखां मोदी से दुखी! शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया दुखी लोगों का नया वैरिएंट

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर दुखी लोगों का एक नया वैरिएंट बताया है. उन्होंने लिखा कि दुनिया में चार तरह के दुखी होते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि नया वैरिएंट मोदी से दुखी है.

Advertisement
शत्रुघ्न सिन्हा अप्रैल 2019 में कांग्रेस में आ गए थे. (फाइल फोटो-PTI) शत्रुघ्न सिन्हा अप्रैल 2019 में कांग्रेस में आ गए थे. (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST
  • शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट
  • बताया दुनिया में 4 तरह के दुखी

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर दुखी लोगों का एक नया वैरिएंट बताया है. उन्होंने लिखा कि दुनिया में चार तरह के दुखी होते हैं. उनमें से कोई खुद से ही दुखी रहता है तो कोई दूसरों से. उन्होंने आगे लिखा कि नया वैरिएंट मोदी से दुखी है. 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं. पहले अपने दुखों से दुखी. दूसरे दूसरों के दुखी से दुखी. तीसरे दूसरों के सुख से दुखी." उन्होंने आगे लिखा, "और चौथा नया वैरिएंट, बिना बात खामखां मोदी से दुखी."

Advertisement

उनके ट्वीट की आखिरी लाइन को प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ से जोड़कर देखा जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स से उनसे पूछ रहे हैं कि क्या शत्रुघ्न दोबारा बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि ये घरवापसी की तैयारी है.

अप्रैल 2019 में छोड़ दी थी बीजेपी
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा काफी लंबे वक्त से बीजेपी से जुड़े हुए थे. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल में ही उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. कांग्रेस ने उन्हें बिहार की पटना साहिब सीट से उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन शत्रुघ्न बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से हार गए थे. शत्रुघ्न बीजेपी में रहते हुए ही पटना साहिब से ही दो बार सांसद रह चुके थे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »