लोकसभा से निलंबन के बाद कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले ने केंद्र सरकार पर कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि जनता के अधिकार की लड़ाई के लिए अगर उन्हें फांसी भी चढ़ानी पड़े तो वे तैयार हैं. पडोले ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया.