समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जातीय जनगणना से बचने के लिए इसे परिसीमन से जोड़कर लागू करने में देरी कर रही है. अखिलेश ने फॉर्म-7 के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा हुआ है.