आतंकवादियों के फंडिंग नेटवर्क को तोड़ना आज बेहद आवश्यक हो गया है. इसके लिए एनआईए, ईडी, सीबीआई और राज्य की जांच एजेंसियां मिलकर लगातार काम कर रही हैं. एनआईए ने इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में एक साथ छापे मारकर आतंकवाद फंडिंग के स्रोतों को खत्म करने का प्रयास किया है. यह कदम सुरक्षा एजेंसाओं की समन्वित कार्रवाई का हिस्सा है ताकि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें और पूरे देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.