आज की बड़ी खबरों में, महाराष्ट्र के वसई किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के वेश में एक व्यक्ति ने गार्ड को मराठी भाषा न बोलने पर धमकाया. वहीं, मेरठ में पार्किंग विवाद को लेकर मंत्री के करीबी बताने वाले विपुल चपराना ने छात्रों से मारपीट की और उनसे नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई. एक और घटना में, मथुरा में आरएलडी एमएलसी योगेश नोहवार ने चलती एसयूवी से आतिशबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डाली.