मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सदनपुरी मोहल्ले में मंगलवार रात बाइक सवार दबंगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर जमकर उत्पात मचाया. नकाबपोश बदमाशों ने एक विशेष समुदाय के घरों के बाहर खड़ी दर्जनों बाइक्स को निशाना बनाकर उन्हें गिराया और बुरी तरह नुकसान पहुंचाया. इस वारदात से इलाके में डर का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.