गृहमंत्री अमित शाह ने परिसीमन को लेकर कहा कि दक्षिण भारत की संसदीय ताकत कम नहीं बल्कि बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि सीटें 129 से बढ़कर 195 तक हो सकती हैं. शाह ने केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वो इस पर विस्तृत जवाब देंगे. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जातीय जनगणना टालने के आरोप गलत हैं और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी.