घर के बाहर स्कूटर पार्क करने के भड़का रिश्तेदार, महिला पर चलाया धारदार हथियार

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. किलिमनूर इलाके में एक महिला पर उसके ही रिश्तेदार ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
रिश्तेदार ने महिला पर चलाया धारदार हथियार (Photo: representational image ) रिश्तेदार ने महिला पर चलाया धारदार हथियार (Photo: representational image )

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के किलिमनूर इलाके में शुक्रवार को एक मामूली पार्किंग विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया. यहां 34 वर्षीय एक महिला पर उसके ही रिश्तेदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान सिंधु के रूप में हुई है, जो किलिमनूर के पास स्थित पोंगनाड की रहने वाली है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह की है. सिंधु अपनी बेटी को ट्यूशन सेंटर छोड़ने के बाद स्कूटर से घर लौट रही थी. इसी दौरान उसने रास्ते में अपने रिश्तेदार मणिकुट्टन के घर के पास स्कूटर खड़ी कर दी. इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई.

आरोप है कि गुस्से में आकर मणिकुट्टन ने धारदार हथियार से सिंधु पर हमला कर दिया. इस हमले में सिंधु के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं. आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी आपात सर्जरी की तैयारी की जा रही है.

किलिमनूर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मणिकुट्टन घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सिंधु और मणिकुट्टन के बीच पहले भी स्कूटर पार्किंग को लेकर विवाद हो चुका था. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

 

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement