Weather Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश की उम्मीद, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, दिल्ली में अभी तक ठंड की दस्तक नहीं हुई है. हालांकि, प्रदूषण के स्तर में पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम पर IMD का पूर्वानुमान.

Advertisement
Rainfall Prediction in Delhi (File Photo) Rainfall Prediction in Delhi (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST

Weather Forecast, IMD Rainfall Alert: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. नवंबर के महीने में जहां अबतक दिल्ली में सर्दियों की दस्तक हो जानी चाहिए थी वहां दिन का तापमान सामान्य से अधिक है. हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है. IMD की मानें तो आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. 

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में आज, 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज और कल बारिश की संभावना है. अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के AQI में मामूली सुधार दर्ज किया गया है. हालांकि, हवा की क्वालिटी अभी भी गंभीर से खराब श्रेणी में ही है. 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. साथ ही, गाजियाबाद में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. 

Advertisement

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
श्रीनगर 4.0 10.0
अहमदाबाद 19.0 35.0
भोपाल 17.0 33.0
चंडीगढ़ 16.0 29.0
देहरादून 14.0 28.0
जयपुर 18.0 32.0
शिमला 8.0 16.0
मुंबई 20.0 32.0
जम्मू 14.0 27.0
लेह -4.0 8.0
पटना 18.0 30.0

उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में 9 और 10 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में आज बारिश के आसारा हैं. इसके अलावा, उत्तराखंड में भी 9 और 10 नवंबर को बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिलेगी. 

दिल्ली के मौसम की जानकारी

Delhi Weather Update

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 9 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी श्रीलंका तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ सकता है. इस निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराईकल में 11 नवंबर को भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर बहुत तेज हवाएं (हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे तक) चलने की भी संभावना है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement