Weather Today: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा. आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों के मौसम का हाल.

Advertisement
Weather Update Weather Update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

देश के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि उत्तर भारत के राज्यों में मौसम साफ है. उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन से चार दिनों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में भी बारिश की गतिविधियों में तीव्रता देखने को मिलेगी. 

उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Advertisement

विभाग ने देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी जिलों में आज (बुधवार), 9 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 09 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. इसी के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी. 06 अगस्त को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, असम और मेघालय में 11 और 12 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट. 

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 9 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, उत्तर प्रदेश की तलहटी और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और पंजाब में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement