IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु में आज भी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी समेत देश के विभिन्न राज्यों का मौसम

IMD Weather Forecast Today: दक्षिण के राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं. वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है. तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश की चेतावनी के बीच तमिलनाडु के कई जिलों में आज, 01 नवंबर को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

Advertisement
Weather Update Today: मौसम की जानकारी Weather Update Today: मौसम की जानकारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दक्षिण के राज्यों में जहां बारिश की गतिविधियां जारी हैं तो वहीं, उत्तर भारत में मौसम शुष्क है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में ठंड पड़नी शुरू हो गई है. दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के रात के तापमान में भी गिरावट आई है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो इसके आसपास के इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. साथ ही, दिल्ली में प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. 

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, जम्मू-कश्मीर और इसके आस-पास के इलाकों में पश्चिम विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर है. जिसकी वजह से दक्षिण के राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं. 

तमिलनाडु में बारिश, कई जिलों में स्कूल बंद

तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बारिश की चेतावनी के बीच तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और तंजावुर समेत कई जिलों में आज, 1 नवंबर को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

दिल्ली के मौसम की जानकारी

देश की राजधानी में आज, 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में हल्का कुहासा देखने को मिल सकता है. वहीं, अगर दिल्ली के AQI की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में AQI बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में है. 

Advertisement

दिल्ली में अगले एक हफ्ते न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिल्ली से सटे नोएडा की बात की जाए तो यहां भी अगले हफ्ते में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.

Delhi Weather Forecast IMD Updates

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
श्रीनगर 6.0 15.0
अहमदाबाद 17.0 37.0
भोपाल 14.0 30.0
चंडीगढ़ 16.0 31.0
देहरादून 14.0 29.0
जयपुर 18.0 32.0
शिमला 13.0 24.0
मुंबई 21.0 35.0
जम्मू 17.0 28.0
लेह -4.0 9.0
पटना 19.0 30.0

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर कल शाम AQI 356 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है.

इन राज्यों में बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है. साथ ही लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement