Weather Forecast Updates: आने वाले दिनों में कई राज्यों में होगी भीषण गर्मी, 41 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

Weather Forecast Updates: मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में कई राज्यों में आने वाले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है. वहीं, आज दिल्ली में धूल भरी आंधी की संभावना है.

Advertisement
यूपी, हरियाणा में बारिश की संभावना (फाइल फोटो) यूपी, हरियाणा में बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST
  • यूपी-हरियाणा में बारिश की संभावना
  • दिल्ली में धूलभरी आंधी के आसार

Weather Forecast Updates: पिछले कुछ दिनो से देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ती जा रही है. हालांकि, राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिन पहले दिल्ली में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था. आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छा गए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज शाम तक राज्य में धूल भरी आंधी और तूफान आने की भी संभावनाएं हैं.4

Advertisement

मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काइमेट के अनुसार,  24 अप्रैल से देश के अधिकांश हिस्सों से प्री-मानसून गतिविधि बाहर हो जाएगी. मामूली राहत के बाद भी कुछ राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, और राजस्थान में 41 डिग्री सेल्सियस  से अधिक तापमान हो सकता है. 
 

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र, बरवाला, राजौंद, कैथल, असंध, यमुनानगर, करनाल में बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर, देवबंद और उसके आसपास क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. साथ ही विभाग के अनुसार, पिछले 2 घंटों के  राजस्थान के सिद्धमुख के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

20/04/2021: 09:30 IST; Light rain would occur over and adjoining places of Kurukshetra, Barwala, Rajound, Kaithal, Assandh, Yamunanagar, Karnal (Haryana) and Shamli, Saharanpur, Deoband (U.P)during the next 2 hours.

Advertisement
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 20, 2021


20 से 21 अप्रैल को भारत के पश्चिमोत्तर क्षेत्र बारिश की संभावना
 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से 22 अप्रैल, 2021 के दौरान भारत का पश्चिमोत्तर क्षेत्र प्रभावित हो सकता है. जिस वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में  हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.  वहीं, 21 अप्रैल, 2021 को कश्मीर घाटी में भारी बारिश की संभावनाएं हैं.

 

दिल्ली में तूफान की आशंका
दिल्ली में लोग गर्मी से परेशान है. आज राज्य में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा. वहीं, 21 अप्रैल को राज्य में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारीश भी हो सकती है, हालांकि, इसके बाद आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement