तमिलनाडु: मंदिर में दर्दनाक हादसा... सो रही महिला श्रद्धालु पर गिरी छत, मौके पर मौत

तमिलनाडु के त्रिची स्थित समयपुरम मारियम्मन मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मंडप की छत का हिस्सा गिरने से 32 साल की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई. महिला अपने परिजनों के साथ मंदिर में रुकी थी और सो रही थी. हादसे में दो अन्य महिलाएं घायल हुईं.

Advertisement
समयपुरम मंदिर में श्रद्धालुओं पर टूटी छत (Photo: ITG/ Pramod Madhav) समयपुरम मंदिर में श्रद्धालुओं पर टूटी छत (Photo: ITG/ Pramod Madhav)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

Samayapuram Mariamman temple accident Trichy: तमिलनाडु के त्रिची में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. प्रसिद्ध सामयापुरम मरियम्मन मंदिर के मंडपम में सो रही एक महिला श्रद्धालु की छत का हिस्सा गिरने से मौत हो गई.

सामयापुरम मरियम्मन मंदिर तमिलनाडु के सबसे बड़े शक्ति मंदिरों में से एक है. दूर-दूर से श्रद्धालु पैदल चलकर यहां आते हैं, रात को मंडपम में रुकते हैं और सुबह माता मरियम्मन के दर्शन करते हैं.

कैसे हुआ हादसा?

थंजावुर जिले से अपने परिजनों के साथ आई 32 साल की नथिया अन्य श्रद्धालुओं के साथ मंडपम में सो रही थी. रात को अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर तीन महिला श्रद्धालुओं पर आ गिरा. नथिया को इतनी गंभीर चोटें आईं कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बाकी दो महिलाओं को वहां मौजूद दूसरे श्रद्धालुओं ने बचाया और जिला सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही सामयापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. यह सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े और प्रसिद्ध मंदिर में इमारत की नियमित जांच क्यों नहीं होती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आदिशक्ति का स्वरूप, रोगों से रक्षा करने वाली देवी... कौन हैं देवी समयपुरम मरियम्मन जिनका मंदिर अमेरिका में बनेगा

यह हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. एक तरफ जहां लोग आस्था लेकर आते हैं वहीं इस तरह की घटनाएं मंदिर प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement