BJP सांसद किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की उड़ी अफवाह, पति अनुपम बोले- न फैलाएं ऐसी निगेटिव खबरें

बीजेपी सांसद किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं. जिसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में एक अफवाह चल रही है. यह सब झूठ है. वह बिल्कुल ठीक हैं.

Advertisement
अनुपम खेर और किरण खेर अनुपम खेर और किरण खेर

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 08 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:46 AM IST
  • किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की अफवाह उड़ी
  • पति अनुपम खेर ने बताई सच्चाई
  • कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट किया

अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर की खराब सेहत की खबरों को अफवाह बताया है. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं. अनुपम ने कहा कि किरण ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है. कृपया निगेटिव खबरें न फैलाएं और सभी लोग सेफ रहें. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट किया है.  

Advertisement

दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी सांसद किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं. जिसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में एक अफवाह चल रही है. यह सब झूठ है. वह बिल्कुल ठीक हैं. उन्होंने तो आज दोपहर को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई है. 

अनुपम खेर ने आगे कहा कि मैं लोगों से निवेदन करूंगा कि ऐसी नकारात्मक खबरें न फैलाएं, धन्यवाद. आप सभी सुरक्षित रहें. अनुपम खेर के बयान के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट किया. थरूर ने लिखा कि किरण ठीक हैं, सुनकर अच्छा लगा. हम उन्हें संसद में अच्छी तरह से वापस देखने के लिए उत्सुक हैं. कांग्रेस नेता ने अनुपम खेर और किरण खेर को टैग करते हुए ये बातें लिखीं हैं. 

Advertisement

क्लिक करें- एक ट्वीट के जवाब में बोले अनुपम खेर- घबराइए मत, आएगा तो मोदी ही

बता दें कि कुछ हफ्तों पहले किरण खेर के बारे में खबर आई थी कि वह मल्टीप्ल माइलोमा नाम के कैंसर से पीड़ित हैं और अपना इलाज करवा रही हैं.

अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर खेर ने किरण की बीमारी को लेकर बयान भी जारी किया था. तब उन्होंने बताया था कि अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है. वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें पता है कि वह इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement