रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने लॉन्च किया वॉयस ऐप, पिता को बताया प्रेरणा

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या विशाकन ने 'हूटे' नाम का एक वॉयस बेस्ड सोशल इंट्रैक्शन ऐप लॉन्च किया है. सौंदर्या ने ऐप के पीछे पिता की आवाज को प्रेरणा बताया है.

Advertisement
Saundarya Vishakan Saundarya Vishakan

प्रमोद माधव

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST
  • रजनीकांत की बेटी ने लॉन्च किया वॉयस ऐप
  • पिता की प्रेरणा से सौंदर्या ने बनाया ऐप

दक्षिण भारतीय सिनेमा के रजनीकांत की बेटी सौंदर्या विशाकन ने 'हूटे' नाम का एक वॉयस बेस्ड सोशल इंट्रैक्शन ऐप लॉन्च किया है. सौंदर्या ने बताया, "मैंने इसके लिए हूटे नाम चुना जो सफेद उल्लू द्वारा निकाली गई आवाज है. इस आवास को शुभ माना जाता है."

सौंदर्या ने ऐप के पीछे की प्रेरणा के बारे में भी बताया जो उनके पिता रजनीकांत की आवाज थी. सौंदर्या ने कहा, "अप्पा मेसेज भेजते थे लेकिन एक बार उन्होंने अपने एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसले का वॉयस नोट भेजा और जब मैंने उनकी आवाज सुनी, तो मुझे एहसास हुआ सिंपल टेक्सट कितना बेजान होता है. हूटे के पीछे यही प्रेरणा थी."

Advertisement

हूटे के जरिए यूजर 60 सेकंड की ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सकते है. सौंदर्या ने कहा, "हम हूटे के लिए की विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हम भाषाओं को महत्व देना चाहते हैं और हर कोई जो आवाज उठाता है उसे सुना जाना चाहिए."

यह पूछे जाने पर कि क्या हूटे का सीधे ट्विटर से मुकाबला होगा, सौंदर्या ने कहा कि वह चाहती हैं कि हूटे भारत से लेकर दुनिया तक एक वॉयस बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बने हो, किसी कंपटीशन का कोई इरादा नहीं. लेकिन अगर हम भारत से ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम जितना बड़ा मंच प्रदान कर सकते हैं, तो यह गर्व की बात होगी."

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement