हथिनी और बच्चे पर लगा लड़के को मार डालने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लेकर वन विभाग को सौंपा

असम (Assam) के गोलाघाट जिले की पुलिस ने हथिनी (Elephant) और उसके बच्चे को एक 14 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर मार डालने के आरोप में पकड़ लिया.

Advertisement
हथिनी और उसका बच्चा हथिनी और उसका बच्चा

हेमंत कुमार नाथ

  • गोलाघाट,
  • 16 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST
  • हथिनी पर लगा 'हत्या' का आरोप
  • पुलिस ने हिरासत में लिया
  • बाद में वन विभाग को सौंपा

असम (Assam) के गोलाघाट जिले की पुलिस ने हथिनी (Elephant) और उसके बच्चे को एक 14 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर मार डालने के आरोप में पकड़ लिया. ये हथिनी और उसका बच्चा पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है.

8 जुलाई को गोलाघाट के बोकाखाट इलाके में दुलुमोनी नामक हथिनी ने कथित तौर पर लड़के को मार डाला था. लोगों के नाराजगी जताए जाने के बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लेने के बाद उन्हें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंप दिया.

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आज, हमने मामले के संबंध में हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लिया. इसके बाद हमने दोनों को वन रेंज कार्यालय को सौंप दिया.'' न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ये हथिनी और उसका बच्चा बोकाखाट से दो बार के पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement