ओडिशा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस और ऑटो की टक्कर, 6 लोगों की मौत

ओडिशा के गंजाम जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया हैं, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने एक बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी (Photo: Representational/File) एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी (Photo: Representational/File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

ओडिशा के गंजाम जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के लाडकापल्ली चौक के पास हुई. जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के 10 से ज्यादा सदस्य प्रसिद्ध मां सिंघासिनी मंदिर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

Advertisement

चश्मदीदों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो-रिक्शा को भारी नुकसान पहुंचा. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बाकी घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया.

घायलों को पहले कोडाला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन और लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुरुषोत्तमपुर के पुलिस आईआईसी ने कहा, 'इस दुर्घटना में अबतक कुल 6 लोगों की मौत हुई चुकी है. 4 घायलों को बेहतर इलाज के लिए MKCG बेरहामपुर भेजा गया है. दुर्घटना का कारण जांच के बाद पता चलेगा. पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement